{"_id":"63cd809e5ec7e668ea55fcac","slug":"punjab-haryana-weather-chances-of-rain-and-hail-from-today-it-will-rain-heavily-on-january-26-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab-Haryana Weather: आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab-Haryana Weather: आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बदरा
Mon, 23 Jan 2023 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:33 AM IST
सार
वैज्ञानिकों के अनुसार 26 जनवरी को भी जमकर बदरा बरसेंगे। मैदान में एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अमृतसर 3 तो सोनीपत के जगदीशपुर का पारा 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Haryana Punjab chandigarh Weather News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।
विज्ञापन
पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
रविवार को पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम मापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि बठिंडा का 5.2, चंडीगढ़ का 7.3, फिरोजपुर का 4.9, जालंधर का 5.6, लुधियाना का 7.2, पठानकोट का 7.3 और पटियाला का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला का 7.4, भिवानी का 7.9, गुड़गांव का 7.9, करनाल का 7.2, कुरुक्षेत्र का 6.2, नारनौल का 8.4 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।