फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana State Congress Heads may Change

बदल सकते हैं पंजाब-हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष

Sun, 08 Jun 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jun 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab-Haryana State Congress Heads may Change

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह मात खाने के बाद विधानसभा चुनावों से पहले सोनिया और राहुल गांधी पर नई टीम बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय संगठन यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में ही नहीं बल्कि राज्यों की प्रदेश इकाइयों में भी हारे हुए नेताओं को बाहर करने का दबाव कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


राहुल और सोनिया गांधी इसी के मद्देनजर रविवार छोड़कर हफ्ते के छह दिन लगातार प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अभी तक वह कांग्रेस शासित सभी मुख्यमंत्रियों के अलावा सभी प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी कार्यसमिति के सदस्यों से मिल कर उनकी राय ले चुके हैं।
विज्ञापन


संगठन में बदलाव के अलावा जिन राज्यों में इस साल चुनाव है वहां उठ रहे नेतृत्व परिवर्तन की मांग की सुनवाई का काम भी हाईकमान के एजेंडे पर है। इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड और दिल्ली में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर से होगी फेरबदल की शुरूआत

Punjab-Haryana State Congress Heads may Change

लोकसभा चुनाव में 44 सीटों पर सिमटी और 13 राज्यों में खाता तक खोल नहीं पाई कांग्रेस के अंदर सोनिया और राहुल बेहद खामोशी से पार्टी में बदलाव की प्रक्रिया को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं। दोनों नेताओं ने मेल-मुलाकात का सिलसिला तेज कर दिया है।

संगठन में फेरबदल की शुरूआत प्रदेश स्तर से हो सकती है। पंजाब के प्रताप सिंह बाजवा, उत्तर प्रदेश के निर्मल खत्री, मध्य प्रदेश के अरुण यादव, उत्तराखंड के यशपाल आर्य और महाराष्ट्र के माणिक राव ठाकरे समेत कई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की कुर्सी जा सकती है।

हारे हुए नेताओं को जिम्मेदारी देने का हो रहा विरोध

Punjab-Haryana State Congress Heads may Change

एआईसीसी में सबसे ज्यादा दबाव उन नेताओं को हटाने का है, जो कि हार के बावजूद राज्यों के प्रभारी बने हुए हैं। अंबिका सोनी, सी पी जोशी, मुकुल वासनिक, गुरूदास कामत, अजय माकन, मधुसूदन मिस्त्री, अशोक तंवर, हरीश चौधरी समेत कई पदाधिकारियों की छुट्टी करने को लेकर हाईकमान पर दबाव है।

साथ ही लोकसभा चुनाव में हारे हुए नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने का भी विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान के लिए सबसे बड़ी चुनौती हरियाणा और महाराष्ट्र में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर है। वहां की राज्य सरकार के मुखिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ जबरदस्त विरोध सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed