फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab haryana hingh court Order to open Shambhu Border is not only for farmers its for all citizens.

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट: शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश केवल किसानों के लिए नहीं, सभी नागरिकों के लिए

Fri, 12 Jul 2024 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एडवोकेट वासु शांडिल्य की याचिका पर सुनवाई की। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश किसानों के साथ सभी लोगों के लिए हैं। 

विज्ञापन
Punjab haryana hingh court Order to open Shambhu Border is not only for farmers its for all citizens.
शंभू बॉर्डर पर किसान - फोटो : फाइल

विस्तार

बीते पांच माह से बंद शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर एडवोकेट वासु शांडिल्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि हमने किसानों के लिए बॉर्डर खोलने का नहीं बल्कि सभी नागरिकों के लिए खोलने का आदेश दिया था। साथ ही खनौरी बॉर्डर खोलने की मांग पर कहा कि पहले शंभू बॉर्डर खुल जाए, उसके बाद दूसरे बॉर्डर को लेकर आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


एडवोकेट वासु शांडिल्य ने जनहित याचिका में बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी की थी। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेट लगाकर इसे बंद कर दिया था। इसके बाद बीते 5 महीने से नेशनल हाईवे 44 बंद पड़ा है। इससे अंबाला के दुकानदार, व्यापारी, छोटे-बड़े रेहड़ी फड़ी वाले भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण सरकारी बसों को रूट डायवर्ट किया गया है जिससे तेल का खर्च बढ़ रहा है। अंबाला व शंभू के आसपास के मरीज बॉर्डर बंद होने के कारण दिक्कत में है और एंबुलेंस के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पंजाब के वकीलों को भी अंबाला से पटियाला व पटियाला वालों को अंबाला की अदालतों में आने में समस्या आ रही है। फरवरी 2024 से गैर कानूनी तरीके से संविधान का उल्लंघन कर राष्ट्रीय हाईवे को बंद किया हुआ है और शंभू बॉर्डर के आसपास किसानों ने अस्थाई घर बना लिए हैं, ऐसा लगता है कि जैसे अब शंभू बॉर्डर कभी खुलेगा ही नहीं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। यह हाईवे पंजाब हिमाचल, जम्मू कश्मीर को जोड़ता है इसके बंद होने से न केवल सरकार को नुकसान हो रहा है बल्कि आम आदमी तो बिना किसी वजह से भुखमरी के कगार पर आ गया है। ऐसे में इन्हें राहत देने के लिए शंभू बॉर्डर को तुरंत प्रभाव से खोलने के आदेश दिया जाए। 


इसके साथ ही याचिका लंबित रहते आपातकालीन वाहनों के लिए अस्थाई मार्ग बनाने का निर्देश दिया जाए। शांडिल्य ने याचिका में केंद्र, पंजाब व हरियाणा सरकार सहित किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी पार्टी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed