फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Highcourt Decision on Law Profession for Working People

वकीलों के आश्रित या सेवा में होने को लेकर हाईकोर्ट का बेहद अहम फैसला, यहां पढ़िए

Mon, 30 Jul 2018 11:30 AM IST
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jul 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana Highcourt Decision on Law Profession for Working People
court punjab haryana
जिन भर्तियों में आवेदन की शर्त सेवा में न होना है, उसके लिए वकील आवेदन कर सकते हैं। वकील की प्रैक्टिस को सेवा में होना नहीं माना जा सकता है। वकील की न तो निर्धारित आय होती है और न ही वेतन। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह अहम आदेश पंजाब में सिविल जज की 71 पदों पर हो रही नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए सुनाया है। यह याचिका एक वकील ने दाखिल की थी।
विज्ञापन


याची ने कहा था कि एक्स सर्विसमैन के आश्रितों की श्रेणी में याची ने आवेदन किया था। नियुक्ति के लिए शर्त थी कि आवेदक सर्विस में नहीं होना चाहिए। याची ने कहा कि प्रतिवादी संख्या 6 से 13 चंडीगढ़ और पंजाब की विभिन्न अदालतों में एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस करते हैं और ऐसे में उन्हें आश्रित की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने याची की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि एक नए वकील के लिए प्रैक्टिस का पहला दिन ही संघर्ष की शुरुआत होता है। उसे खुद को स्थापित करने और आय के साधन बनाने में सालों लग जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यह कहना कि वकील की प्रैक्टिस के चलते उसे आश्रित न माना जाए, सही नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि नए वकील के पास न तो निश्चित आय होती है और न ही कोई गारंटी होती है कि उसे कुछ आय मिलेगी ही। वकील की प्रैक्टिस को सर्विस नहीं माना जा सकता क्योंकि इसके लिए कोई पूर्व निर्धारित किया गया वेतन नहीं होता है। इसके साथ ही याची ने आपत्ति जताई थी कि इंटरव्यू में पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन ने भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि वह शामिल नहीं हुए थे तो भी इंटरव्यू के बाकी सदस्य शामिल हुए थे। इस स्थिति में इंटरव्यू कमेटी का कोरम पूरा था इसलिए इंटरव्यू प्रक्रिया सही थी। इस आदेश के साथ ही हाईकोर्ट के जस्टिस एबी चौधरी व जस्टिस कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed