फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana Highcourt, CPS, Chief Parliamentry Secretery, Ramkishan Fauji

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ एसआईटी गठित करने का निर्देश

Thu, 12 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab-Haryana Highcourt, CPS, Chief Parliamentry Secretery, Ramkishan Fauji
कोर्ट - फोटो : demo pics
हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सिंगल बेंच से मिली राहत को डबल बेंच ने साइडलाइन करते हुए फौजी के खिलाफ स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर जांच करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


वीरवार को हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एबी चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि हरियाणा के डीजीपी प्रदेश के ऐसे आईपीएस अधिकारी को एसआईटी का जिम्मा सौंपें, जिनका सीधा संबंध हरियाणा से न हो।
विज्ञापन


सीएलयू के एवज में पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में घिरे फौजी के खिलाफ हरियाणा के लोकायुक्त ने केस दर्ज करने की सिफारिश की थी। लेकिन इस सिफारिश को हाईकोर्ट की एकल बेंच ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामला डबल बेंच के समक्ष पहुंचने पर वीरवार को दोनों जजों की खंडपीठ ने न सिर्फ एसआईटी बनाने के निर्देश जारी कर दिए, बल्कि हरियाणा सरकार की एफआईआर खारिज करने की मांग पर भी रोक लगाने से इंकार कर दिया। हालांकि इस अपील को खंडपीठ ने सुनवाई के लिए एडमिट कर लिया।


यह है मामला
वर्ष 2013 में इनेलो ने प्रदेश में सीडी अभियान चलाकर रामकिशन फौजी व तत्कालीन अन्य विधायकों की पोल खोलने का दावा किया था। इनेलो की ओर से जारी सीडी में दिखाया गया था कि सीएलयू के एवज में विधायक आवेदकों से पैसों की मांग कर रहे हैं। उस समय इनेलो ने पांच अलग-अलग सीडी जारी की थी, जिनमें मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, राव नरेंद्र सिंह, हांसी के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना, बरवाला के विधायक रामनिवास घोड़ेला, रतिया के विधायक जरनैल सिंह और उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल को सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) दिलाने के अलावा दूसरे कामों के लिए पैसों की मांग करते दिखाया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed