फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High court sought answers on delay in claims of accidents

Highcourt: हादसों के क्लेम में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब, यूटी और बीमा कंपनियों से मांगा जवाब

Fri, 24 Feb 2023 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

निखिल बनाम शिव राज मामले में मोटर वाहन हादसे के मुआवजे को लेकर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि बड़ी संख्या में इस प्रकार के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में याचिका लंबित रहते पीड़ित पक्ष को राहत मिले और बीमा कंपनियों की भी राह आसान हो इसका विकल्प निकालना जरूरी है।

विज्ञापन
Punjab Haryana High court sought answers on delay in claims of accidents
highcourt

विस्तार

वाहन हादसों की स्थिति में मुआवजे के भुगतान में देरी न हो और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए सभी बीमा कंपनियों, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


निखिल बनाम शिव राज मामले में मोटर वाहन हादसे के मुआवजे को लेकर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि बड़ी संख्या में इस प्रकार के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में याचिका लंबित रहते पीड़ित पक्ष को राहत मिले और बीमा कंपनियों की भी राह आसान हो इसका विकल्प निकालना जरूरी है। हाईकोर्ट ने इस याचिका का दायरा बढ़ाते हुए सभी मोटर वाहन बीमा कंपनियों को याचिका में प्रतिवादी बना लिया। साथ ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ तीनों को याचिका में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


बीमा कंपनियों की ओर से एडवोकेट संजीव कोदान ने हाईकोर्ट को बताया कि कुछ कंपनियों की ओर से याचिका पर जवाब दिया जा चुका है और बाकी कंपनियां अगली सुनवाई तक जवाब दे देंगी। सबका जवाब आने के बाद इस समस्या का हल निकालने के लिए हाईकोर्ट सुनवाई को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed