फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court says that ownership rights not be taken from land owner coz garbage dumped there

Highcourt: कूड़ा डालने के लिए हुआ जगह का इस्तेमाल... केवल इस आधार पर नहीं छीना जा सकता मालिकाना अधिकार

Wed, 11 Oct 2023 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के पास 2007-08 की जमाबंदी मौजूद है जिसमें संपत्ति उनके नाम है। लुधियाना नगर निगम के पास संपत्ति के मालिकाना हक से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं है। न तो संपत्ति का अधिग्रहण किया गया और न ही इसके लिए मुआवजा दिया गया।  

विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court says that ownership rights not be taken from land owner coz garbage dumped there
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि कई साल से किसी स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है यह दलील देकर भूमि मालिक से मालिकाना अधिकर नहीं छीना जा सकता। बिना भूमि का अधिग्रहण किए वहां कचरा निपटाने का संयंत्र लगाने की प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भूमि स्वामित्व विवाद का निपटारा होने तक रोक लगाते हुए भूमि के स्वामित्व का दावा करने वालों की याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: मुल्लांपुर दाखा से तस्कर काबू, पांच करोड़ की ड्रग मनी, फर्जी नंबर प्लेट बरामद, देर रात पहुंची पुलिस
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए लुधियाना निवासी बिपनदीप कौर और अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि उनकी संपत्ति पर नगर निगम ने कचरा निपटाने का संयंत्र लगाना आरंभ किया था। इस बारे में निचली अदालत में याचिका दाखिल की गई जो खारिज हो गई। इसके बाद सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई जिसमें याचिकाकर्ताओं को कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट में नगर निगम की ओर से कहा गया कि इस भूमि का इस्तेमाल पिछले कई साल से कचरा डालने के लिए किया जा रहा है। इस संपत्ति के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज भी याचिकाकर्ताओं के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि याचिकाकर्ताओं के पास 2007-08 की जमाबंदी मौजूद है जिसमें संपत्ति उनके नाम दर्ज है। नगर निगम के पास संपत्ति के मालिकाना हक से जुड़ा कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। न तो संपत्ति का अधिग्रहण किया गया और न ही इसके लिए मुआवजा दिया गया। ऐसे में भूमि के इस्तेमाल को बिना स्वामित्व को लेकर लंबित याचिका का निपटारा होने तक नहीं बदला जा सकता। लोग इस भूमि पर कचरा फेंकते हैं यह दलील भूमि के मालिकाना हक का दावा करने वालों के अधिकार को समाप्त नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed