{"_id":"5ee99c768ebc3e43211c89de","slug":"punjab-haryana-high-court-raised-questions-in-bail-petiton-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को खरोंच तक नहीं आई, फिर भी दर्ज किया गया हत्या के प्रयास का मामलाः हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को खरोंच तक नहीं आई, फिर भी दर्ज किया गया हत्या के प्रयास का मामलाः हाईकोर्ट
Wed, 17 Jun 2020 10:00 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के लगाए ट्रैक के दौरान रैश ड्राइविंग का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर दर्ज हत्या के प्रयास मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हैरानी जताई। कहा कि किसी को खरोंच तक नहीं आई, फिर भी हत्या के प्रयास का मामला कैसे दर्ज कर लिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता 1 वर्ष 5 माह से जेल में है, ऐसे में उसे नियमित जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।
याचिका दाखिल करते हुए सब इंस्पेक्टर राजबीर ने हाईकोर्ट को बताया कि चोरी के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष के साथ समझौता कर लिया। इसी बीच उनमें से एक ने सीबीआई को इसकी शिकायत दे दी जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाया था। याचिकाकर्ता ने बताया कि सीबीआई का लगाया गया ट्रैप फेल था, जिसके बाद सीबीआई ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवा दिया।
याचिकाकर्ता ने कहा कि इस मामले में किसी को खरोंच तक नहीं आई थी और न ही कोई मेडिकल करवाया गया था। सीबीआई के आरोप के अनुसार याचिकाकर्ता ने मौके से भागने के लिए उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद कहा कि वह हैरान है कि कैसे इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है जब किसी को खरोंच तक नहीं आई।