फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab haryana high court notice to punjab government, dgp and cbi director

पंजाब पुलिस पर दंपति को डकैती के केस में फंसाने का आरोप, मामला पहुंचा हाईकोर्ट, नोटिस जारी

Fri, 19 Jul 2019 02:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 19 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
punjab haryana high court notice to punjab government, dgp and cbi director
फाइल फोटो
पंजाब पुलिस पर दंपति को फिरौती मांगने और रकम नहीं मिलने पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा है और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। चंडीगढ़ में पीरमुच्छल्ला स्थित विक्टोरिया हाइट्स में बीते दो मई को हुई डकैती का केस सुलझाते हुए पुलिस ने दंपति को इसमें लिप्त दिखाया गया है। लेकिन परिजनों ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी और सीबीआई निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। याचिका में बताया गया है कि प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी बलजीत कौर को सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने मोहाली से एक वकील के घर के बाहर से उठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उनके बेटे जगमीत को इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने फोन कर फिरौती के रूप में एक बड़ी रकम की मांग की। याची का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई थी कि यदि फिरौती की मांग पूरी नहीं हुई तो उसके माता-पिता को बड़े केस में नामजद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमीत ने पिता की अवैध हिरासत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने वारंट अफसर नियुक्त किया। वारंट अफसर की रेड में दंपति के पुलिस की अवैध हिरासत में होने से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद जगमीत को फिर इंस्पेक्टर सतवंत का फोन आया, जिसने कहा कि अब याची को हाईकोर्ट जाने का परिणाम भुगतना पड़ेगा।

12 जुलाई को एसएसपी मोहाली ने प्रेस कांफ्रेंस कर पीरमुच्छल्ला डकैती का मामला सुलझाने की बात कह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दी। मोहाली से उठाए गए दंपति प्रकाश सिंह व बलजीत कौर का नाम भी इनमें शामिल था। याचिकाकर्ता ने एडवोकेट प्रदीप विर्क व अन्य के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की अपील की है।

साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिए जाने की भी अपील की है। याचिका पर अब हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed