{"_id":"64d1c6f5c9ea1594c80a26b6","slug":"punjab-haryana-high-court-issued-notice-to-haryana-and-central-government-on-petition-of-mla-abhay-chautala-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highcourt: विधायक अभय चौटाला की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर HC ने केंद्र सरकार और हरियाणा से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highcourt: विधायक अभय चौटाला की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर HC ने केंद्र सरकार और हरियाणा से मांगा जवाब
Tue, 08 Aug 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:10 AM IST
सार
अभय चौटाला ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने 24 फरवरी से हरियाणा में परिवर्तन पद यात्रा आरंभ की थी और इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए थे। यात्रा के सफल होते ही याची के निजी सहायक के नंबर पर धमकी मिली थी कि अगर यह यात्रा बंद नहीं की गई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
विस्तार
हरियाणा के विधायक अभय चौटाला की सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा व केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याची ने बताया था कि धमकियां मिलने के बाद उन्हें चार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मिले थे लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें वापस बुला लिया गया।
यह भी पढ़ें: राहत: पंजाब में निचली अदालतों में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे बुजुर्ग, सरकार मुहैया करवाएगी मोबाइल लिंक
याचिका दाखिल करते हुए चौटाला ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने 24 फरवरी से हरियाणा में परिवर्तन पद यात्रा आरंभ की थी और इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए थे। यात्रा के सफल होते ही याची के निजी सहायक के नंबर पर धमकी मिली थी कि अगर यह यात्रा बंद नहीं की गई तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्हें विदेशी नंबरों से भी कॉल पर धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत पुलिस को देने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद याची ने 30 जुलाइ को ई मेल के माध्यम से डीजीपी को सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस सबके बावजूद सरकार याची की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। याची ने सुरक्षा बढ़ाने व केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा उपलब्ध करवाने की अपील की है। चौटाला के अनुसार वह हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हुए और लोगों के लिए सरकार का हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं। याची को तीन पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिले है और फोन पर धमकी मिलने के बाद उसे चार अन्य सुरक्षा कर्मी भी दिए गए थे लेकिन दो दिन के बाद उनको वापिस बुला लिया गया। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र व हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।