फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court issued notice on demand to make available original answer sheets for forensic examination related to HCS recruitment 2005

एचसीएस भर्ती घोटाला: चयनित अधिकारियों पर लटकी तलवार, ओरिजनल उत्तर पुस्तिका की मांग पर सभी पक्षों को हाईकोर्ट का नोटिस

Thu, 03 Mar 2022 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 01:23 PM IST
सार

करण सिंह दलाल ने 2002 की इस भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया था। इस रिकॉर्ड में ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court issued notice on demand to make available original answer sheets for forensic examination related to HCS recruitment 2005
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार द्वारा 2005 में की गई एचसीएस भर्ती से जुड़े घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस द्वारा ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाएं फोरेंसिक जांच के लिए उपलब्ध करवाने की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। ऐसे में अब चयनित एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति पर तलवार लटक गई है। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने अपनी अर्जी में बताया कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत है। उत्तर पुस्तिकाओं में कांट-छांट, जोड़ना-घटाना, स्याही आदि की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी तो जांच को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। इस विवाद के हाईकोर्ट में आने के बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं की ओरिजनल कॉपी हाईकोर्ट में मंगवा ली गई थी। 2009 में विजिलेंस के अनुरोध पर इनकी फोटोकॉपी विजिलेंस को उपलब्ध करवाई गई थी। अब विजिलेंस ने चयनित 35 एचसीएस अधिकारियों की 54 उत्तर पुस्तिकाओं की ओरिजनल कॉपी मांगी है। 
विज्ञापन


अर्जी में विजिलेंस ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया कि लैब में इनकी जांच के बाद इसे हाईकोर्ट के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विजिलेंस की अर्जी पर याचिकाकर्ताओं व अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण सिंह दलाल ने 2002 की इस भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया था। इस रिकॉर्ड में ओरिजनल उत्तर पुस्तिकाएं भी शामिल थीं। यह हाईकोर्ट में सीलबंद रूप में मौजूद हैं। याचिका में आरोप था कि राजनीतिक प्रभाव में इस भर्ती को पूरा किया गया और उत्तर पुस्तिकाओं से भी छेड़छाड़ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed