फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab haryana high court hearing on deaths in manhole

चंद पैसों के लिए मेनहोल में उतार देते हैं मजदूरों को, तीन माह में सभी प्रोसेस हों मशीनी: हाईकोर्ट

Wed, 02 Oct 2019 11:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Oct 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
punjab haryana high court hearing on deaths in manhole
सांकेतिक तस्वीर
मेन होल में उतरने से हुई मौतों को लेकर एक समाचार पत्र के आर्टिकल के आधार पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से संज्ञान लेकर सुनवाई आरंभ की है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि जब मशीनों का दौर है तो क्यों नहीं उनका सफाई के लिए इस्तेमाल होता। चंद पैसे देकर उन्हें मौत के मुंह में उतार दिया जाता है। सुनवाई आरंभ करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि आज भी हम सोसायटी में गंदगी को देखकर दूर भागते हैं।
विज्ञापन


उसी समाज में एक वर्ग को गंदगी की सफाई के लिए ऐसे स्थान पर उतार दिया जाता है, जहां मौत की संभावना बेहद ज्यादा होती है। कोर्ट ने सुझाव दिया कि इन लोगों का जीवन बचाने के लिए तीन माह के भीतर सारे प्रोसेस को मशीनी कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही यदि तब तक किसी को मेन होल में उतारा जाता है तो वहां डाक्टर की मौजूदगी होनी चाहिए ताकि किसी इमरजेंसी की स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन


मेनहोल में उतरने वालों का बीमा होना चाहिए
इसके साथ ही हाईकोर्ट को बताया गया कि कई मामलों में मेनहोल में उतरे लोग ठेकेदार के माध्यम से आए होते हैं। सरकारी कर्मी की मौत पर तो राहत के बहुत से प्रावधान हैं, लेकिन ठेकेदार के माध्यम से आए मजदूरों को चंद पैसों के लिए जान दांव पर लगानी पड़ती है। हाईकोर्ट ने कहा कि मेनहोल में उतरने वाले लोगों का बीमा होना चाहिए। साथ ही उनकी मौत की स्थिति में पेंशन या अन्य प्रकार के लाभ की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed