फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Chandigarh's big businessmen were on target,

खुलासाः पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारी थे निशाने पर, दहशत फैलाने की थी साजिश

Thu, 11 Jun 2020 11:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana Chandigarh's big businessmen were on target,
सांकेतिक तस्वीर
शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक और खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर दीपू ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहां कहां फायरिंग होनी थी और उनके निशाने पर कौन कारोबारी थे।
विज्ञापन


पूछताछ में दीपू ने खुलासा किया कि व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर उसने शूटरों को शराब कारोबारी अरविंद सिंगला पर गोलियां बरसाने को कहा था। वहीं पूछताछ में दीपू से सेक्टर 33 केस में शामिल अन्य बदमाशों के नाम भी सामने आए है।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने तीन अलग अलग टीमें गठित कर पटियाला, अंबाला समेत अन्य अलग अलग जगहों पर रवाना हो गई। इसके अलावा दीपू का प्रोडक्शन वारंट खत्म होने के बाद पुलिस जल्द ही राजस्थान के भरतपुर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने की पूछताछ
बीते 2 जून को सेक्टर 9 स्थित शराब के ठेके पर हुई फायरिंग के मामले में भी पुलिस को शक है। इसके चलते सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में सेक्टर-3 थाना पुलिस दीपू से बुधवार देर रात तक घंटों पूछताछ करती रही। सूत्रों की मानें तो दीपू ने इस केस में शामिल होने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे इस केस के बारे में कुछ नहीं पता। फिलहाल पुलिस पता करने में जुटी है कि वह सच बोल रहा है या झूठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed