{"_id":"57ff99234f1c1b4a2c28de93","slug":"punjab-govt-released-financial-help-to-mansa-dalit-boy-murder-victim-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक मर्डरः डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार, आर्थिक मदद की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवक मर्डरः डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार, आर्थिक मदद की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Thu, 13 Oct 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह की हत्या के बाद विपक्ष के तीखे हमले को देखते हुए सरकार अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। सरकार ने पीड़ित परिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
समाज भलाई मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि घटना का जायजा लेने को उन्होंने एससी-बीसी भलाई विभाग के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
साथ ही यह भी हिदायत दी कि इस राशि का 75 फीसदी तुरंत जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर किया जाए। जिला प्रशासन से तालमेल करके तुरंत वह राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाए।

डीसी और एसपी के लिए जारी किए निर्देश
ममदोट (फिरोजपुर) के गांव गजनीवाला में मुख्यमंत्री समस्या सुनते हुए
- फोटो : अमर उजाला
भलाई विभाग के सचिव को हिदायत दी गई है कि वे सभी डीसी और एसएसपी को निर्देश जारी करें कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा यकीनी बनाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनके साथ कोई ज्यादती न हो।
रणिके ने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर इस मानसा में हुई घटना की जांच को विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू की अगुवाई में एक कमेटी गठित की है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने में पूरी मदद करेगी।
विभागीय सचिव कृपा शंकर सरोज ने बताया कि घोषित साढ़े सात लाख की राशि का 75 फीसदी यानि 5.62 लाख रुपये जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।