{"_id":"58f32aaa4f1c1be07647059a","slug":"punjab-govt-project-to-provide-food-on-very-low-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब भूखा नहीं रहेगा कोई, इस रसोई में सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भूखा नहीं रहेगा कोई, इस रसोई में सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर के फाजिल्का में खोली स्पेशल कैंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बाद अब पंजाब में भी कोई भूखा नहीं रहेगा। स्पेशल स्कीम के तहत एक ऐसी रसोई खोली गई है, जिसमें सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। ये रसोई फिरोजपुर के फाजिल्का में खोली गई है। हमारी रसोई नामक इस कैटीन में सभी को दस रुपये में भर पेट भोजन मिलेगा।
थाली में दाल, सब्जी, चार चपाती और चावल परोसे जाएंगे। पंजाब का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें दस रूपये में पेटभर भोजन मिलेगा। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने दी। डीसी कालिया ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सबसे पहले फाजिल्का में शुरू किया गया है।
अब मजदूरों और कम आय वालों को बढ़िया और पौष्टिक भोजन दस रुपये में दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अस्पताल, स्कूल व रेलवे स्टेशन के पास शुरू किया गया है, ताकि इसका फायदा सभी आम लोग उठा सकें।

भोजन माहिर महिलाएं बनाएंगी
कन्या पूजन
अस्पतालों में दूर-दराज गांव के लोग आते हैं, अब उन्हें बाजार से महंगा भोजन नहीं खाना पड़ेगा। हमारी रसोई में भोजन माहिर महिलाएं बनाएंगी। क्षेत्र की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं इसमें सहयोग देंगी। डीसी ने बताया कि कुछ दिनों में भोजन पैकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी ताकि भोजन सबके पास पहुंच सके।
सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक लोग रसोई से भोजन खा सकते हैं। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डी) अरविन्द कुमार, अडिश्नल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जरनैल सिंह, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सुभाष अरोड़ा के अलावा अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।