{"_id":"6980cc450b0245b4c50ef09d","slug":"punjab-governments-initiative-patwaris-and-kanungos-who-provide-excellent-service-will-be-honored-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-939176-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार की पहल: उत्कृष्ट सेवा देने वाले पटवारी-कानूनगो होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार की पहल: उत्कृष्ट सेवा देने वाले पटवारी-कानूनगो होंगे सम्मानित
विज्ञापन
-मंत्री मुंडियां ने यूनियनों से की बातचीत, जायज मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अच्छा काम करने वाले पटवारी और कानूनगो को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करना है। राजस्व एवं आवास निर्माण व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।
मंत्री मुंडियां ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जो मांगें विभागीय स्तर पर हल हो सकती हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। वहीं जो मांगें मुख्यमंत्री या वित्त विभाग के स्तर पर हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा करने के लिए संबंधित बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में साझा मुलाजिम मंच और पुड्डा मोहाली के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी मांगों पर भी गंभीर विचार किया गया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पेंशन स्कीम के लाभ और अन्य लाभकारी उपायों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, ऑल इंडिया अतिवाद पीड़ित एसोसिएशन की ओर से रखी गई मांगों आतंकवाद से प्रभावित परिवारों की सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास पर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि सभी जायज मांगों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। मंत्री मुंडियां ने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपना काम ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ करते रहें, ताकि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और जनता को मिलने वाली सेवाओं में सुधार हो।