अमरिंदर सिंह का बड़ा एलान: पंजाब में 2.80 लाख खेत मजदूर व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ
विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने एक चुनावी वादे को पूरा किया। उन्होंने बुधवार को राज्य के 2.80 लाख खेत मजदूर और भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का एलान किया है। इससे हर किसान को 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खेत कामगारों और भूमिहीन किसानों का कृषि ऋण स्कीम के अंतर्गत 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का एलान किया है। इससे मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सरकार का एक और प्रमुख वादा पूरा किये जाने का रास्ता साफ हो गया।
मंगलवार को हुई उच्च-स्तरीय मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह के दौरान यह चेक जारी किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक सहकारी सभाओं के 2,85,325 सदस्यों का 590 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जाएगा, जिससे हर सदस्य को 20,000 की राहत मिलेगी। उन्होंने वित्त और सहकारिता विभागों को इस फैसले को जमीनी स्तर पर कारगर ढंग से अमल में लाने के लिए प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने का आदेश दिया है।
इस लोन वालों को मिलेगी राहत
पंजाब सरकार ने पंजाब कृषि सहकारी सभाएं-2019 के अंतर्गत खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकार सदस्यों के लिए ऋण राहत स्कीम बनाई थी, जिसके दायरे में राज्य में पंजाब कृषि सहकारी सभाओं के जरिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा सहकारी सभाओं के सदस्यों को दिए गए लोन शामिल होंगे।
कांग्रेस ने 2017 में किया था कर्जमाफी का वादा
कैप्टन द्वारा बुधवार को किया गया यह एलान ‘ऋण राहत स्कीम’ के अधीन किसानों के ऋण माफ करने के बाद किया गया है। पंजाब कांग्रेस द्वारा साल 2017 में ऋण माफी का चुनावी वादा किया गया था जिसके अंतर्गत इस स्कीम के अधीन अब तक 5.64 लाख किसानों का 4624 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया है।
Happy to share that we have approved waiving farm loan of Rs. 590 Cr of 2.85 lakh farm labourers & landless farmers. Have directed the Finance & Cooperation Departments to kick-off its effective implementation from 20th August. pic.twitter.com/hQmMFeRAoe
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 14, 2021