फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will open eight hi tech centers for UPSC coaching

Punjab: मुफ्त में कर सकेंगे UPSC की कोचिंग, भगवंत मान ने किया बड़ा एलान, रहने-खाने की भी होगी व्यवस्था

Thu, 06 Jul 2023 07:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

पंजाब के युवाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने एलान किया है कि प्रदेश में आठ अत्याधुनिक कोचिंग सेंटरों की स्थापना की जाएगी। यहां युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुफ्त में कोचिंग मिलेगी। रहने-खाने की व्यवस्था भी मुफ्त में होगी। 

विज्ञापन
Punjab government will open eight hi tech centers for UPSC coaching
Punjab News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के युवाओं को अब आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब सरकार करवाएगी। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों को यूपीएससी की तैयारी के खातिर मोटी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। सरकार युवाओं को फ्री में कोचिंग दिलाने का प्रबंध करेगी। पूरे पंजाब में आठ हाईटेक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इन संस्थानों में पंजाब का कोई भी युवा कोचिंग ले सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। इस दौरान वह सेक्टर-35 निकाय भवन में सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि राज्य के युवाओं को कॅरिअर बनाने के लिए दिक्कत न आए। सरकार युवाओं के लिए एयरपोर्ट के रनवे की तरह का काम करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने नियुक्ति पत्र देते हुए युवाओं से कहा कि वह अपने इलाके के लिए रोल मॉडल बने क्योंकि जब नियुक्ति पत्र लेकर अपने एरिया में पहुंचेंगे तो इससे कई लोग प्रभावित होंगे। सरकार ने अब तक अपने कार्यकाल के एक साल में 29946 युवाओं को रोजगार दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश के मिलती नहीं थी। वह आम आदमी की हालत को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने हाल में उन अध्यापकों की सर्विस को रेगुलर किया है, जो लंबे समय से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2009 में जब भारत की सेना के तीन अंगों में मात्र डेढ़ फीसदी पंजाबी अफसर रह गए थे तो उस समय सरकार ने मोहाली में महाराजा रणजीत सिंह संस्थान स्थापित किया था। जहां पर प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर पंजाब के युवाओं को हर साल चुना जाता है। उन्हें दो साल तक एनडीए की फ्री में ट्रेनिंग और पढ़ाई करवाई जाती है। इस संस्थान से अब तक करीब 170 अफसर निकल चुके हैं।

तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काम शुरू

सीएम ने बताया कि पंजाब में लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी काम किया जा रहा है। पंजाब में मेडिकल कॉलेजों की संख्या जल्द ही 16 हो जाएगी। होशियारपुर, मालेरकोटला और कपूरथला मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मेडिकल पढ़ाई के लिए युवाओं को अब यूक्रेन जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा। उनकी कोशिश देश में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। विदेश में जाकर कमाना आसान नहीं है।

15 अगस्त को शुरू होंगे 60 मोहल्ला क्लीनिक

सीएम ने बताया कि लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त को 60 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। गत साल 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे। इन केंद्रों में 42 तरह के टेस्ट होते हैं। मरीज कहीं भी जाकर मात्र मोबाइल पर एक क्लिक से अपना सेहत से जुड़ा रिकॉर्ड हासिल कर पाएंगे।

मोगा में खोला जाएगा पहला यूपीएससी कोचिंग सेंटर

पहला कोचिंग सेंटर मोगा में खोला जाएगा। मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों को जानकारी दी। यह कोचिंग सेंटर एक से दो महीने से शुरू होगा। इस बारे में सीएम की तरफ से डीसी को आदेश दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed