फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will open a facility center at Delhi airport

Chandigarh News: पंजाब सरकार दिल्ली एयरपोर्ट पर खोलेगी सुविधा केंद्र

Wed, 07 Aug 2024 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab government will open a facility center at Delhi airport
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक सुविधा केंद्र शुरू किया जा रहा है। यह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में स्थापित किया जाएगा। सुविधा केंद्र पर पंजाब के यात्री, एनआरआई व उनके रिश्तेदार कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान की और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य काम में मदद ले सकेंगे।

बता दें कि पंजाब सरकार और जीएमआर नई दिल्ली के बीच 12 जून 2024 को दो साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के मुताबिक ही ये सुविधा केंद्र खोला जा रहा है। ये केंद्र 24 घंटे संचालित होगा। इसका उद्देश्य पंजाब के एनआरआई और अन्य यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर संभव मदद मुहैया करवाना है। इस केंद्र के पास दो इनोवा गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों और उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे। केंद्रों पर स्टाफ पर तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। वहीं यात्रियों के लिए हेल्प सेंटर नंबर (011-61232182) जारी किया गया है, जिसका उपयोग यात्री किसी भी समय सहायता प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed