फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will give jobs to the families of martyrs and announces financial assistance of 50 lakhs

पंजाब: शहीदों के परिजनों को राज्य सरकार देगी नौकरी, 50 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

Mon, 11 Oct 2021 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Oct 2021 10:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शूरवीरों की तरफ से देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिखाई गई समर्पण भावना और यहां तक कि अपनी जिन्दगियां खतरे में डाल देने का साहस बाकी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी शिद्दत और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन
Punjab government will give jobs to the families of martyrs and announces financial assistance of 50 lakhs
पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शहीद नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जण सिंह के परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50-50 लाख रुपए की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट देने का ऐलान किया है। नायब सूबेदार जसविंदर सिंह को सेना मेडल भी देने का एलान किया गया है।

विज्ञापन


बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ हमदर्दी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शूरवीरों की तरफ से देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिखाई गई समर्पण भावना और यहां तक कि अपनी जिन्दगियां खतरे में डाल देने का साहस बाकी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी शिद्दत और वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन


पुंछ में शहीद हुए मैकेनाईज़ड इनफैंटरी (1सिख) के यूनिट-4 के नायब सूबेदार जसविन्दर सिंह कपूरथला ज़िले में स्थित गांव माना तलवंडी के निवासी थे जो अपने पीछे पत्नी सरदारनी राज कौर और बेटी सिमरजीत कौर छोड़ गए। इसी तरह 11 सिख के नायक मनदीप सिंह जो गुरदासपुर जिले में घणीके बांगड़ (अलीवाल से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड़) नज़दीक गांव चट्ठा शीरा के थे, अपने पीछे पत्नी सरदारनी मनदीप कौर और दो पुत्र छोड़ गए। 23 सिख के सिपाही गज्जण सिंह रोपड़ ज़िले में गांव पछरन्दा के निवासी थे, जिनका विवाह चार महीने पहले ही हुआ था जो अपने पीछे पत्नी हरप्रीत कौर को छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed