{"_id":"64e8d6b3312db4963b0abdc5","slug":"punjab-government-will-build-a-new-canal-for-southern-malwa-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दक्षिणी मालवा को मिलेगा भरपूर पानी, पंजाब सरकार चार जिलों में करेगी नहर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: दक्षिणी मालवा को मिलेगा भरपूर पानी, पंजाब सरकार चार जिलों में करेगी नहर का निर्माण
Sat, 26 Aug 2023 01:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:35 AM IST
सार
मंत्री मीत हेयर ने कहा कि इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करके राजस्थान सरकार को भेजने के लिए कहा है, ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की वचनबद्धता को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने दक्षिणी मालवा के चार जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फरीदकोट में नहरी पानी की कमी को पूरा करने के लिए हरीके से एक नई नहर बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में शुक्रवार को पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के बीच हुई मुलाकात में सहमति बन गई है।
विज्ञापन
मीत हेयर ने बताया कि राजस्थान फीडर नहर के साथ-साथ केवल पंजाब के लिए नई नहर बनाई जाए। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान राजस्थान के समक्ष पंजाब सरकार की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि पंजाब के दक्षिणी मालवा के चार जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फरीदकोट के लिए राजस्थान फीडर नहर के साथ राजस्थान की जगहों पर नई नहर बनाई जाए। इससे पंजाब के इन इलाकों को अपेक्षित नहरी पानी मिल सके। पंजाब की इस मांग पर राजस्थान ने सहमति जताते हुए सैद्धांतिक मंजूरी दी और कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस संबंध में लिखित प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन
मीत हेयर ने कहा कि इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करके राजस्थान सरकार को भेजने के लिए कहा है, ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की वचनबद्धता को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राजस्थान द्वारा अधिक पानी की मांग पर पंजाब सरकार द्वारा असमर्थता जाहिर करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि राजस्थान को अधिक पानी देने के लिए हरीके में पानी का स्तर बढ़ाना पड़ेगा, जिससे पिछला दोआबा क्षेत्र भारी बाढ़ की चपेट के अधीन आ जाएगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभव नहीं है। इस मौके पर प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन