फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government will add some new taxes

बढ़ सकती है वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस, सरकार ने की टैक्स लगाने की तैयारी

Wed, 19 Jul 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Government will add some new taxes
- फोटो : File Photo
आर्थिक तंगी से जूझ रही राज्य सरकार ने नए टैक्स लगाने की तैयारी कर ली है। 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा सकता है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को इसे लेकर दस विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें वित्तमंत्री मनप्रीत बादल भी थे।
विज्ञापन


मनप्रीत पहले से कहते रहे हैं कि हरियाणा में वाहनों की संख्या पंजाब से कम है, लेकिन वाहन के रजिस्ट्रेशन से आने वाला राजस्व पंजाब से ज्यादा है। बैठक के दौरान हरियाणा की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने पर सहमति बनी। ट्रांसपोर्ट विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इसकेअलावा विभिन्न प्रोफेशनल्स पर भी टैक्स लगाने पर विचार किया गया, जिनमें डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में शराब पर सेस और बिजली पर ड्यूटी बढ़ाने पर भी विचार किया गया। स्थानीय निकाय विभाग को भी टैक्स की संभावनाओं का पता लगाने को कहा गया। निकायमंत्री नवजोत सिद्धू पहले ही केबल नेटवर्क पर टैक्स की वकालत कर चुके हैं। इसके अलावा सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि जहां भी लोगों की देनदारियां पड़ी हैं, वहां वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी बनाई जाए ताकि सरकार को जल्द से जल्द कुछ राजस्व मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed