फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government transferred 10 IAS officers, changed DC of six districts

Punjab: पंजाब सरकार ने 10 आईएएस अफसरों का किया तबादला, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह जिलों के डीसी बदले

Tue, 30 Jan 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 10:56 AM IST
सार

लुधियाना से सुरभि मलिक को बदलकर पेडा ( पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है जबकि शौकत अहमद पैरी को बठिंडा से बदलकर पटियाला में डीसी लगाया गया है। 

विज्ञापन
Punjab government transferred 10 IAS officers, changed DC of six districts
ट्रांसफर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने सोमवार को छह जिलों के डीसी समेत 10 आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह तबादले आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए हैं।
विज्ञापन


इस आदेश के तहत बदले गए डीसी में साक्षी साहनी को लुधियाना, शौकत अहमद पैरी को पटियाला, हरप्रीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, जसप्रीत सिंह को बठिंडा, आदित्य उप्पल को पठानकोट और अमित कुमार को कपूरथला का डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन


उक्त जिलों में अब तक डीसी के पद पर तैनात अफसर, लुधियाना से सुरभि मलिक को बदलकर पेडा ( पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है जबकि शौकत अहमद पैरी को बठिंडा से बदलकर पटियाला में डीसी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री मुक्तसर साहिब में डीसी लगाए गए हरप्रीत सिंह सदन अब तक खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के निदेशक पद पर तैनात थे। जसप्रीत सिंह निदेशक सामाजिक न्याय और आधिकारिकता एवं अल्पसंख्यक विभाग का पद संभाल रहे थे। कपूरथला में डीसी लगाए गए अमित कुमार पांचाल अब तक एडिशनल डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा थे। आदित्य उप्पल इस समय जालन्धर एमसी के कमिश्नर थे।


इन अफसरों के अलावा अमरप्रीत कौर संधू को मुख्य प्रशासक जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाया गया है। गौतम जैन को कमिश्नर जालंधर एमसी और हरप्रीत सिंह को कमिश्नर अमृतसर एमसी लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed