फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government to start 50 new public mines in all districts

Punjab: पंजाब के हर जिले में शुरू होंगी 50 नई खदानें, कंसल्टेंट कंपनी की सेवाएं भी लेगी सरकार

Fri, 07 Apr 2023 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 01:21 PM IST
सार

खनन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब की खनन साइटों से केवल पंजाब के लोग ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोग भी रेत खरीद सकते हैं। इससे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Punjab government to start 50 new public mines in all districts
रेत - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के लोगों को अब मकान व अन्य कॉमर्शियल निर्माण में मुश्किल नहीं आएगी। सरकार ने लोगों को उनके घर के पास ही सस्ती रेत उपलब्ध करवाने के लिए सभी जिलों में 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू करने की तैयारी कर ली है। इससे लोगों को कम दाम पर रेत-बजरी मिल पाएगी। इस काम को पहल के आधार पर पूरा करने के लिए खनन विभाग एक कंसल्टेंट कंपनी हायर करेगा। यह कंपनी खनन प्लान, पर्यावरणीय मंजूरी व अन्य विभागों से एनओसी लेने समेत सभी औपचारिकताओं को पूरा करेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Amritpal: तलवंडी साबो में आज सरेंडर करेगा अमृतपाल! पंजाब पुलिस तैयार, 14 अप्रैल तक कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

 

विभाग ने पहले कई जिलों में खनन साइटों को शुरू किया था। इससे लोगों को फायदा हुआ था, लेकिन कई जिलों में साइटों की दूरी काफी अधिक थी। ऐसे में लोगों को सस्ते दाम पर रेत खरीदने के बाद भी ढुलाई अधिक पड़ रही थी। विभिन्न जिलों से लिए मिली फीडबैक के बाद अब सरकार ने नए सिरे से प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगी है। ऐसे में जालंधर को छोड़कर सभी जिलों में खनन साइटें शुरू हो जाएंगी। शोरूम निर्माण के बारे में सोच रहे मोहाली के कारोबारी जगदीप सिंह का कहना है कि सभी जिलों में खनन साइटों से आम लोगों का फायदा है। साइट दूर होती है तो लोग निजी कंपनियों पर ही निर्भर होते हैं। इससे काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी राज्य का व्यक्ति खरीद सकता है रेत
खनन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब की खनन साइटों से केवल पंजाब के लोग ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोग भी रेत खरीद सकते हैं। इससे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली के लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। उन्हें खनन साइट पर रेत 5.50 रुपये प्रति प्रति घन फुट के हिसाब से मिलेगा। निजी कंपनियों से रेत खरीदने पर यह 20 से 22 रुपये प्रति प्रति घन फुट पड़ता है। हालांकि, सरकारी साइट से रेत की भराई व ढुलाई का खर्च लोगों को खुद उठाना होगा। खनन साइट पर रेत खरीदने संबंधी रसीद दी जाएगी। इसके आधार पर रेत को लेकर कहीं भी जा सकता है। उस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी।

अभी 32 साइटों पर मिल रहा रेत
इस समय राज्य में 32 सार्वजनिक खनन साइटें चल रही हैं। इन सार्वजनिक खनन साइटों से जहां आम लोगों को सस्ते रेटों पर रेत मिल रहा है। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिला है। खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 50 नई सार्वजनिक खनन साइटें खोलने की तैयारी में है। खनन नीति के अनुसार विभाग हर 15 दिन बाद वाणिज्यिक खनन साइटों के कलस्टरों के लिए निविदाएं भी जारी की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed