फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government said, gangster Jaggu Bhagwanpuria is safe in Patiala jail

हाईकोर्टः पंजाब सरकार का जवाब- गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पटियाला जेल में कोई खतरा नहीं

Wed, 04 Mar 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab government said, gangster Jaggu Bhagwanpuria is safe in Patiala jail
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब सरकार ने कहा कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पटियाला जेल में सुरक्षित है। उसके द्वारा पुलिस पर एनकाउंटर की साजिश रचने का आरोप गलत है। पंजाब पुलिस के एआईजी लिटिगेशन ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कहा कि जेल में खतरे की दलील देकर अमृतसर जेल में शिफ्ट होने की मांग करना उसकी साजिश है। हाईकोर्ट ने अब पंजाब के जवाब पर याची को पक्ष रखने के आदेश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

विज्ञापन


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने पटियाला जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा कि पुलिस उसके एनकाउंटर की साजिश रच रही है इसलिए जेल में उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन


जग्गू ने कहा कि उसका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई नाता नहीं है और न तो वो सुखजिंदर सिंह रंधावा का आदमी है और न ही बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का। फिर भी सुखजिंदर रंधावा उसे मजीठिया का आदमी बताते हैं तो मजीठिया उसे रंधावा का। उसको फंसाया जा रहा है और लगातार फर्जी मामलों में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। याची ने कहा कि उसे जेल के कोने में रखा गया है और अक्सर भाग जाने के लिए कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने पटियाला जेल के हालात के बारे में भी बताया है। उसने कहा कि जेल में नशा भी मिलता है और अक्सर मोबाइल बरामद होते हैं। एक एनकाउंटर का हवाला देते हुए बताया गया कि उस मामले में पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जा रही थी और इस दौरान गैंगस्टर को मार दिया गया।

रिकार्ड में दिखाया गया कि गैंगस्टर के विरोधियों ने हमला कर उसकी हत्या की है। इस पर जवाब दाखिल करते हुए पंजाब के एआईजी लिटिगेशन ने कहा कि वह अमृतसर जेल में ट्रांसफर की मांग इसलिए कर रहा है ताकि वह अपने साथियों से मिल सके। उस पर 58 केस दर्ज हैं और तीन केस तो जेल में मोबाइल बरामद होने पर दर्ज किए गए हैं। 

किसी राजनीतिक दल या मंत्री की कोई भूमिका नहीं
राजनीतिक पार्टियों की शह पर उसे बलि का बकरा बनाने के आरोप को पंजाब पुलिस ने खारिज करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी या किसी मंत्री की इसमें कोई भूमिका नहीं है। भगवानपुरिया मुख्य रूप से अमृतसर और गुरदासपुर में नशे की तस्करी का काम करता है और बेहद खतरनाक अपराधी है। पंजाब सरकार ने उसकी जेल बदलने की अपील का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed