फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government released schedule for sowing of paddy in state

Punjab: पंजाब में दो चरणों में होगी धान की बिजाई-रोपाई, सीधी बिजाई 15 मई से, सरकार ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 13 May 2024 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 09:11 AM IST
सार

सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बिजाई को पूरा करने के लिए राज्य को दो जोन में बांटा है। रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इससे निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Punjab government released schedule for sowing of paddy in state
bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इस बार धान की बिजाई पांच दिन पहले शुरू हो सकेगी। इसके लिए सूबे की सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार किसान सीधी बिजाई पद्धति (डीएसआर) के तहत 15 मई से बिजाई शुरू कर सकते हैं, जो बीते वर्ष 20 मई थी।
विज्ञापन


सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बिजाई को पूरा करने के लिए राज्य को दो जोन में बांटा है। ज्यादातर जिलों में धान की रोपाई के लिए 11 जून की तारीख निर्धारित की है। आठ घंटे तक किसानों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। इनमें मालवा के मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर के अलावा राष्ट्रीय सरहद के कंटीली तार पार के किसान शामिल हैं। 
विज्ञापन


शेष जिलों में धान की रोपाई के लिए 15 जून की तारीख तय की गई है, जबकि गत वर्ष 9 जिलों में धान की रोपाई आखिरी चरण में 21 जून से शुरू हुई थी। रोपाई के समय बिजली का संकट पैदा न हो, इस चीज से निपटने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को मंडियों में 30,723 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है। वहीं, अब तक कुल 1,29,51,451 मीट्रिंग टन गेहूं प्रदेश के छह जिलों की 472 मंडियों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed