फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government issues notice to stay notifications for 9 municipal corporations, including Mohali, and over 100 nagar panchayats

Chandigarh News: पंजाब सरकार को नोटिसमोहाली समेत 9 नगर निगमों, 100 से अधिक नप के नोटिफिकेशन पर रोक

Wed, 04 Feb 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab government issues notice to stay notifications for 9 municipal corporations, including Mohali, and over 100 nagar panchayats
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका देते हुए 9 नगर निगमों और 100 से अधिक म्युनिसिपल कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी करने पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जब तक संतोषजनक जवाब नहीं आता, चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। रोक के दायरे में बटाला, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, अबोहर, मोगा और बरनाला नगर निगम शामिल हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में वार्डबंदी को चुनौती देने वाली दर्जनों याचिकाएं दाखिल की गई थीं। अदालत ने पाया कि याचिकाओं के बावजूद पंजाब के मुख्य सचिव ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि नई वार्ड सीमाएं मनमाने ढंग से तय की गई हैं, जिससे चुनावी संतुलन बिगड़ सकता है और कुछ क्षेत्रों को अनुचित लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती और जवाब दाखिल नहीं करती, चुनावी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि अगर अगली सुनवाई तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि वार्डबंदी पर न्यायिक जांच से पहले चुनाव कराए जाने पर बाद में स्थिति सुधारना मुश्किल होगा इसलिए चुनाव प्रक्रिया पर तत्काल रोक आवश्यक थी। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed