फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government is responsible for Sidhu Moosewala murder says Ravi Kishan

चंडीगढ़ पहुंचे रवि किशन: बोले- 'मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा' मूसेवाला की हत्या के लिए ठहराया जिम्मेदार

Sun, 12 Jun 2022 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 10:32 PM IST
सार

रवि किशन ने कहा कि मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के कारण हुई है। कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के बारे में सिर्फ यही कह सकते हैं कि मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा।

विज्ञापन
Punjab government is responsible for Sidhu Moosewala murder says Ravi Kishan
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मना रही है। इस अभियान के तहत रविवार शाम को चंडीगढ़ के विकास नगर में जनसभा हुई, जिसमें अभिनेता व सांसद रवि किशन भी पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ और कई मुद्दों पर पंजाब सरकार को घेरा। रवि किशन ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के निकम्मेपन के कारण हुई है।

विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है। उन्होंने एक कलाकार होने के नाते सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी और उनकी हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यह हत्या पंजाब सरकार के कारण हुई है। कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के बारे में सिर्फ यही कह सकते हैं कि मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा।
विज्ञापन


रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 2014 में जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, देश तरक्की व विकास की राह पर चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री हर योजना पर सूक्ष्मता व विस्तार से नजर रखते हैं। देश के हर व्यक्ति की खुशहाली का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जन धन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, आवास योजना, हर घर नल योजना, स्व निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही मुफ्त टीकाकरण, मुफ्त अनाज, राम मंदिर निर्माण का कार्य, काशी विश्वनाथ धाम व केदारनाथ धाम का नवीनीकरण, धारा 370 हटाने जैसे कई मुद्दों का श्रेय भी उन्होंने पीएम को दिया। 

चंडीगढ़ में 2 लाख 87 हजार जनधन खाते खोले गए: सूद
प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में चंडीगढ़ में भी कई कार्य हुए हैं। बताया कि चंडीगढ़ में 287938 जनधन खाते खोले गए हैं। गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया है। चंडीगढ़ को सोलर सिटी, स्मार्ट सिटी, कार्बन न्यूट्रल सिटी बनाने जा रहे हैं। चंडीगढ़ मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है। 


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। इसमें बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ बनाया जाना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भगवान बिरसा मुंडा की जन्म तिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा और साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित कर देश की विरासत के गौरव का सम्मान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed