{"_id":"672256d59bd9936d5a011b78","slug":"punjab-government-increased-dearness-allowance-of-650-employees-by-4-percent-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-552150-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब सरकार ने 6.50 कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब सरकार ने 6.50 कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूराे
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है। सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया है। एक नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़कर मिलेगा। अब तक प्रदेश के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 फीसदी तक महंगाई भत्ता दिया जाता था, जो चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी।
सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दिवाली के मौके पर मेरी तरफ से मुलाजिमों को एक छोटा सा तोहफा। सरकारी मुलाजिमों और पेंशन भोगियों को 1 नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 4 फीसदी (38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी) करने का फैसला किया गया है। जिससे राज्य के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को फायदा होगा। आप सभी को दिवाली मुबारक।
वहीं, सरकार की ओर से बताया गया कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं। उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।