फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government has launched Punjab Career Portal 

पंजाब करियर पोर्टल लांच: अब घर बैठे विद्यार्थियों को मिलेगी काउंसिलिंग, पाठ्यक्रमों और छात्रवृत्ति की जानकारी

Tue, 16 Nov 2021 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

 शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसाय नेतृत्व के लिए किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में बच्चों को ऑन-लाइन विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति और व्यवसायों के बारे में काउंसलिंग करने के लिए जानकारी देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
Punjab Government has launched Punjab Career Portal 
शिक्षा मंत्री परगट सिंह। - फोटो : twitter @PargatSOfficial

विस्तार

पंजाब में घर बैठकर विद्यार्थियों को काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति की जानकारी मिल पाएगी। पंजाब सरकार ने पंजाब करियर पोर्टल लांच कर दिया है। इस पोर्टल से 10 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। पोर्टल को बच्चों के जीवन से जुड़ा बनाया गया है। यह उनके निश्चित उद्देश्य में भी सहायक होगा।

विज्ञापन


शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने पंजाब भवन में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल का लोकार्पण किया। विभागीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के पीछे का एक कारण सही करियर का चुनाव न होना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यदि सही समय पर करियर के चुनाव की सीख मिल जाए तो वह अपनी सही क्षमता के साथ अपने पसंदीदा क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकता है। उन्होंने अपनी निजी बात साझा करते हुए कहा कि यदि वह हॉकी खेल के बजाय कोई अन्य खेल अपनाते तो शायद इतना बढ़िया न खेल पाते।
विज्ञापन


परगट सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसाय नेतृत्व के लिए किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में बच्चों को ऑन-लाइन विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति और व्यवसायों के बारे में काउंसलिंग करने के लिए जानकारी देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 10 लाख विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति आदि क्षेत्रों के बारे में घर बैठे ही जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed