फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government gives Z Plus security for navjot singh Sidhu

धमकी के बाद नवजोत सिद्धू को मिली जेड प्लस सुरक्षा, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर में करेंगे सफर

Thu, 10 Jan 2019 09:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
punjab government gives Z Plus security for navjot singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को कट्टरपंथी संगठनों से मिल रही धमकियों के बाद पंजाब सरकार ने एकाएक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा अपग्रेड करके जेड प्लस कर दी है। साथ ही केंद्र सरकार को लिखा है कि सिद्धू को सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज का सुरक्षा घेरा मुहैया करवाया जाए। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) एनएस कलसी ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर कहा है कि सिद्धू को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) का सिक्योरिटी कवर उपलब्ध कराया जाए। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने सिद्धू के सुरक्षाकर्मियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 कर दी है। साथ ही उनकी सुरक्षा में कमांडो भी तैनात किए हैं। सिद्धू को बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर दी गई है। उनके घर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के दक्षिणपंथी ग्रुप हिंदू युवा वाहिनी ने सिद्धू को धमकी दी थी। उसने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलने को लेकर सिद्धू पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


वाहिनी के प्रधान तरुण सिंह ने एलान किया था कि अगर सिद्धू आगरा आते हैं तो वह उनके टुकड़े कर देगा। तरुण का कहना था कि सिद्धू पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं और अपने देश के नेताओं के खिलाफ बोल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब में भी सिद्धू लगातार शिअद के खिलाफ बोलते रहे हैं। ड्रग, माइनिंग माफिया के खिलाफ भी वह मुखर रहे हैं। कलसी ने पत्र में लिखा है कि इन बातों के आधार पर तुरंत सिद्धू को केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed