{"_id":"65a1706a31e9fb5ed1035e03","slug":"punjab-government-gives-gift-to-youth-clubs-on-national-youth-day-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ क्लबों को तोहफा, पंजाब सरकार ने जारी की 1.50 करोड़ रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ क्लबों को तोहफा, पंजाब सरकार ने जारी की 1.50 करोड़ रुपये की राशि
Fri, 12 Jan 2024 10:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:31 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को 315 यूथ क्लबों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इन यूथ क्लबों को यह राशि बांटी जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1000 खेल नर्सरियों की स्थापना की जाएगी। खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में जो खेल खेला जाता है, सरकार उस क्षेत्र में उसी खेल का केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन
315 यूथ क्लबों के लिए 1.50 करोड़ रुपये का चेक जारी करते खेल एवं युवा मामले मंत्री गुरमीत सिंह मीत ह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राज्य के यूथ क्लबों को तोहफा दिया है। इसके तहत बीते दो सालों के दौरान पूरी तरह सक्रिय रहे 315 यूथ क्लबों को 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को पंजाब भवन में सांकेतिक तौर पर 20 क्लबों के प्रतिनिधियों को चेक सौंपे। बाकी क्लबों को जिलेवार राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को पहले चरण में 1.50 करोड़ रुपये की राशि दी गई है और दूसरे चरण में 1.50 करोड़ रुपये की और राशि दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 315 यूथ क्लबों का चयन पिछले दो सालों की जमीनी स्तर की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए चयन किया गया है।
विज्ञापन
मीत हेयर ने यूथ क्लबों के लिए एक और बड़ा एलान किया और कहा कि नई युवा नीति में यूथ क्लबों के लिए सालाना अवॉर्ड शुरू किया जा रहा है। जिला स्तर पर अवॉर्डों का चयन करके पहले तीन स्थान पर आने वाले क्लबों को क्रमशः पांच लाख, तीन लाख और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। अवॉर्ड के चयन के लिए क्लबों की सक्रियता को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई खेल नीति के अंतर्गत 1000 खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। जिस क्षेत्र में जो खेल खेला जाता है, वहां उसी खेल का सेंटर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने यूथ क्लबों से नेशनल स्टाइल कबड्डी को बढ़ावा देने को कहा, क्योंकि यह खेल एशियन गेम्स और नेशनल गेम्स का हिस्सा है।
मीत हेयर ने कहा कि जारी की गई राशि जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी द्वारा क्लबों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रति क्लब 50 हजार रुपये अधिक से अधिक जारी किए जाएंगे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह राशि वित्तीय नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से खर्च किया जाए।