{"_id":"6442a7511eac36f264055d22","slug":"punjab-government-doubles-the-stipend-amount-of-national-players-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को भगवंत मान का बड़ा तोहफा: वजीफा राशि की दोगुनी, अब मिलेंगे 16000 रुपये महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को भगवंत मान का बड़ा तोहफा: वजीफा राशि की दोगुनी, अब मिलेंगे 16000 रुपये महीना
Fri, 21 Apr 2023 08:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:49 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि नई खेल नीति जल्द ही लागू की जाएगी। इसमें ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक मेडल जीतने पर जोर दिया जाएगा। इस नीति का मसौदा सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है ताकि खेल और खिलाड़ियों को उत्साह मिले।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते सीएम भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवंत मान सरकार खेल के क्षेत्र में पंजाब की पुरानी शान को बहाल करने में जुटी है। इसी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में चुने जाने वाले सूबे के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दी जाने वाली ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम’ की राशि को दोगुना करने का एलान किया।
विज्ञापन
नए फैसले के तहत अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 8000 रुपये मासिक के स्थान पर 16000 रुपये मासिक वजीफा मिलेगा। मुख्यमंत्री मान ने यह एलान राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता पंजाब के 147 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देते वक्त किया।
विज्ञापन
147 खिलाड़ियों को दी 5.43 करोड़ रुपये की सम्मान राशि
म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पदक विजेता 147 खिलाड़ियों को 5.43 करोड़ की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिसने राष्ट्रीय खेल के विजेताओं को सम्मानित किया है। राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5-5 लाख, रजत पदक विजेताओं को 3-3 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 2-2 लाख रुपये से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने बनाई खेलों को प्रोत्साहन देने की रूपरेखा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में खेलों को प्रोत्साहन देने की राज्य सरकार ने रूपरेखा तैयार की है। राज्य के खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य नौजवानों की असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है, जो राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में समान हिस्सेदार बन सकते हैं।
नई खेल नीति में पदक जीतने पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति जल्द ही लागू की जाएगी। इसमें ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक मेडल जीतने पर जोर दिया जाएगा। इस नीति का मसौदा सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है ताकि खेल और खिलाड़ियों को उत्साह मिले।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की खेल नीति को एक पृथक दस्तावेज बनाने के लिए विभाग सख्त मेहनत कर रहा है, जो खिलाड़ियों को अनुकूल माहौल मुहैया करेगी। इतिहास में यह पहला मौका है जब थलसेना, जलसेना और अन्य सेवाओं के राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेताओं को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है।