फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government directed to secretaries

कैप्टन ने प्रशासकीय सचिवों को दिए निर्देश, रोजगार पैदा करने पर काम करें

Thu, 20 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
punjab government directed to secretaries
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशासकीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि रोजगार पैदा करने और सरकार के तरजीही प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने को काम करें। जिनका कांग्रेस ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वादा किया था। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने को विशेष पैकेज की घोषणा का वादा किया। सीएम ने प्रशासकीय सचिवों के साथ पहली बैठक में बताया कि वह जल्द ही पीएम के पास कर्ज माफी का मुद्दा उठाएंगे, पर केंद्र की सहायता के बिना भी कर्ज माफी की राह तलाशेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने हरा ट्रैक्टर और यारी एंटरप्राइजेज स्कीमों सहित नौकरियां पैदा करने को व्यापक प्रयास करने को कहा। नौकरियों में महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। विभाग से संबंधित सेवाओं को छह माह में ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। पुनर्वास मुहिम को नवजीवन मिशन के रूप में शुरू करने को कहा, जिसके तहत नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का नाम नवजीवन केंद्र रखा जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने सचिवों से कहा कि वे जिलों के अफसरों को निर्देश दें कि रोजाना सुबह 11-1 बजे तक वे लोगों से मिलें। सरकारी स्कूलों में पंजाबी के साथ अंग्रेजी को भी मुख्य भाषा के तौर पर पढ़ाया जाए। दसवीं के बाद विदेशी भाषा सीखने का चुनाव करने की छूट हो। मीटिंग में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, विशेष सचिव तेजवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed