फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government did not get Dassault-2000 aircraft on rent

Chandigarh: पंजाब सरकार को किराये पर नहीं मिला दसॉल्ट-2000 एयरक्राफ्ट, दो कंपनियों ने दिखाई टेंडर में रुचि

Wed, 28 Dec 2022 10:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Dec 2022 10:17 PM IST
सार

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरकार को अलग-अलग लिफाफों में दो बोलियां प्राप्त हुईं। जब कंपनियों के निदेशकों के बारे में पता किया तो पता चला कि ये दोनों सहयोगी कंपनियां हैं इसलिए इन बोलियों के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता। तकनीकी तौर पर सरकार को आगे बढ़ने के लिए कम से कम एक और बोली लगाने वाले की जरूरत है।

विज्ञापन
Punjab government did not get Dassault-2000 aircraft on rent
पंजाब सीएम भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब की आप सरकार को अभी तक किराये पर दसॉल्ट-2000 एयरक्राफ्ट नहीं मिल सका है। पिछले दिनों सरकार के सिविल एविएशन विभाग की ओर से निकाले गए टेंडर के बाद महज दो सिस्टर कन्सर्न कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया। तकनीकी तौर पर एक ही कंपनी के टेंडर में हिस्सा लेने पर सरकार ने अब इसके लिए फिर से टेंडर निकालने की तैयारी की है। हालांकि इस बार सरकार अब हेलिकॉप्टर के लिए टेंडर निकालने जा रही है। दो महीने पहले सरकार ने एक साल के लिए दसॉल्ट-2000 एयरक्राफ्ट किराये पर लेने के लिए टेंडर निकाला था। इसमें दो ही सहयोगी कंपनियों ने बोली लगाई। 

विज्ञापन

 
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सरकार को अलग-अलग लिफाफों में दो बोलियां प्राप्त हुईं। जब कंपनियों के निदेशकों के बारे में पता किया तो पता चला कि ये दोनों सहयोगी कंपनियां हैं इसलिए इन बोलियों के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता। तकनीकी तौर पर सरकार को आगे बढ़ने के लिए कम से कम एक और बोली लगाने वाले की जरूरत है।
विज्ञापन


गौर हो कि कर्ज में डूबी पंजाब सरकार ने अत्याधुनिक दसॉल्ट-2000 एयरक्राफ्ट किराये पर लेने की योजना बनाई थी, जिसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर निकाले गए थे, लेकिन इस मामले पर विपक्ष सहित अन्य नेताओं ने सवाल उठाए। इसके बाद सरकार ने अपनी योजना में बदलाव किया है। आम आदमी पार्टी ने पहले भी वादा किया था कि राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए वह विमान का प्रयोग नहीं करेगी लेकिन सरकार ने दो माह पहले इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि शिअद-भाजपा शासन के दौरान पंजाब सरकार भी विमानों और हेलिकॉप्टरों के इस्तेमाल को लेकर विवादों में आ गई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले आप ने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। उसके बाद, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने चुनाव पूर्व घोषणापत्र में वादा किया कि वह हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगी। हालांकि अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान हेलिकॉप्टर का बहुत कम इस्तेमाल किया क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते थे। 


बाद में उनके उत्तराधिकारी चरणजीत सिंह चन्नी ने हेलिकॉप्टर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। आप द्वारा हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में पार्टी की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए राज्य के हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल ने भी विवाद खड़ा किया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed