{"_id":"5c7ca53dbdec224db8527e35","slug":"punjab-government-decision-to-give-ranjit-singh-award-after-eight-years-cm-captain-amrinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः आठ साल बाद दिए जाएंगे महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड, मिलेगी ट्रॉफी और नकद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः आठ साल बाद दिए जाएंगे महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड, मिलेगी ट्रॉफी और नकद इनाम
Mon, 04 Mar 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल बाद पंजाब सरकार महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड देगी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए 82 खिलाड़ियों के नाम को मंजूरी दी है। जिनमें बारह पद्मश्री, अर्जुन अवार्डी और राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डी भी शामिल हैं। सीएम ने उच्चस्तरीय मीटिंग के दौरान 2011 से पिछले आठ साल के बैकलॉग को हरी झंडी दे दी।
इस अवार्ड में महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी के साथ दो लाख का नकद इनाम दिया जाता है। इस ट्रॉफी में महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर योद्धा की वर्दी में बैठे हैं। सीएम ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी को कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की रूपरेखा में तेजी लाई जाए। वे लगातार इसका जायजा लें ताकि प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरा हो जाए।
कैप्टन ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मोहाली में 31 मार्च को कराई जाने वाली फुल मैराथन को हरी झंडी देने पर भी सहमति दी। सीएम ने उम्मीद जताई कि पंजाब के एथलीट टोकियो ओलंपिक में बहुत से पद जीतेंगे। राज्य की नई खेल नीति उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।