{"_id":"60afc6d5b23abb2f782b32fa","slug":"punjab-government-decided-to-widen-the-priority-list-for-vaccination-from-1st-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का फैसला: एक जून से दुकानदारों, बस चालक-परिचालकों और सरपंचों को लगेगा कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का फैसला: एक जून से दुकानदारों, बस चालक-परिचालकों और सरपंचों को लगेगा कोरोना रोधी टीका
Thu, 27 May 2021 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 May 2021 09:58 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में रेहड़ी वाले, डिलीवरी एजेंट, गैस सिलिंडर वितरक, बस और कैब चालक व परिचालक, मेयर, पार्षद, पंच व सरपंचों को जगह दी है। एक जून से इन सभी लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना टीकाकरण की प्राथमिकता सूची में दुकानदारों और उनके स्टाफ, आतिथ्य क्षेत्र, औद्योगिक कामगार, रेहड़ी-छोटी दुकान वाले, डिलीवरी एजेंट, बस-कैब चालक और परिचालक और स्थानीय निकाय के सदस्य को शामिल किया जाएगा। यह एलान गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अब तक इस आयु वर्ग में निर्माण श्रमिक, सह-रोगों वाले व्यक्तियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों का टीकाकरण किया गया। मौजूदा प्राथमिकता सूची के 4.3 लाख व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्चुअल कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन ने इस पर खुशी जाहिर की है कि राज्य में बहुत से दानी सज्ज्नों ने टीकाकरण फंड में योगदान किया है। दुकानदारों और उनके स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ औद्योगिक कामगारों के अलावा एक जून से लागू होने वाली इस विस्तृत सूची में होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस में काम करने वाले स्टाफ और कैटरर, रसोइए, वेटर को भी शामिल किया गया है। रेहड़ी वाले, अन्य स्ट्रीट वेंडर (जूस, चाट, फल बेचने वाले) डिलीवरी एजेंट, एलपीजी सिलिंडर बांटने वाले व्यक्ति भी इस सूची का हिस्सा होंगे। बस चालक, परिचालक, ऑटो/कैब ड्राइवर, मेयर, पार्षद, सरपंच और पंचों को भी 18-45 साल की आयु वर्ग के टीकाकरण के चरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के पास कोविशील्ड और कोवाक्सिन का एक दिन का स्टाक
बैठक में बताया गया कि राज्य के पास 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए सिर्फ कोविशील्ड की 36000 और कोवाक्सिन की 50000 डोज (भारत सरकार से प्राप्त डोज में से) बचीं हैं जो सिर्फ एक दिन के लिए ही काफी हैं। 18 से 45 आयु वर्ग के लिए राज्य को अब तक आर्डर की गई 30 लाख डोज में से 4,29,780 प्राप्त हुई हैं, जबकि 1,14,190 खुराकों के लिए अग्रिम अदायगी किए जाने के बावजूद अभी तक कोवाक्सिन की कोई खेप प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन