{"_id":"6311a7bb1be3bd27a815f7b8","slug":"punjab-government-decided-to-open-old-age-homes-in-10-districts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Old Age Home: दस जिलों में वृद्ध आश्रम खोलेगी पंजाब सरकार, 25 से 150 तक की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Old Age Home: दस जिलों में वृद्ध आश्रम खोलेगी पंजाब सरकार, 25 से 150 तक की होगी क्षमता
Fri, 02 Sep 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:21 PM IST
सार
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्थाओं, ट्रस्टों, रेड क्रॉस सोसायटी को वित्तीय सहायता देकर इन वृद्ध आश्रमों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, तरनतारन, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर और मालेरकोटला जिलों में वृद्ध आश्रम खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार के ध्यान में आया है कि राज्य में वृद्ध आश्रमों की जरूरत है। सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्थाओं, ट्रस्टों, रेड क्रॉस सोसायटी को वित्तीय सहायता देकर इन वृद्ध आश्रमों को चलाया जाएगा। ये वृद्ध आश्रम 25 से 150 बुजुर्गों की देखभाल के क्षमता वाले होंगे।
विज्ञापन