{"_id":"617859adf1cb303b673ed93d","slug":"punjab-government-banned-the-use-of-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की अहम खबरें: सरकार ने पटाखों पर लगाई रोक, आप विधायक मास्टर बलदेव सिंह की सदस्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की अहम खबरें: सरकार ने पटाखों पर लगाई रोक, आप विधायक मास्टर बलदेव सिंह की सदस्यता समाप्त
Wed, 27 Oct 2021 01:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:31 AM IST
सार
पंजाब सरकार ने पटाखों पर रोक लगा दी है। दिवाली और गुरुपर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति होगी। यह छूट रात आठ बजे से 10 बजे तक सिर्फ दो घंटे के खातिर होगी। जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में किसी भी प्रकार के पटाखे लोग नहीं चला सकेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चन्नी सरकार ने दिवाली और गुरुपर्व के मौके पर पंजाब में पटाखों पर रोक लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिवाली और गुरुपर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही चलाने की इजाजत होगी। सरकार की ओर से पटाखों को लेकर जारी गाइड लाइन में दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सूबे के मंडी गोबिंदगढ़ और जालंधर में किसी भी प्रकार के पटाखों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे पहले चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
आप विधायक की सदस्यता समाप्त
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मास्टर बलदेव सिंह की विधानसभा की सदस्यता मंगलवार को समाप्त कर दी गई है। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने मास्टर बलदेव सिंह की सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की है। बलदेव सिंह जैतो से आप विधायक थे। 2017 में जैतो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद वह आम आदमी पार्टी को छोड़कर सुखपाल खैरा की पंजाब एकता पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
कुशलदीप सिंह ढिल्लों बने मार्कफैड के चेयरमैन
कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु, परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संगरूर में डेंगू की निगरानी के लिए डिप्टी डायरेक्टर की तैनाती
उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि डेंगू से निपटने के लिए किए जा रहे छिड़काव में तेजी लाई जाए। उन्होंने संगरूर में हालात से निपटने के लिए मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर की तैनाती का निर्देश दिया। संगरूर के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री सोनी के साथ मुलाकात कर संगरूर में डेंगू की स्थिति के संबंध में अवगत करवाया था। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्होंने चंडीगढ़ में तैनात एक डिप्टी डायरेक्टर को संगरूर जिले में चलाई जा रही गतिविधियों की निगरानी में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया।