{"_id":"5be9b699bdec2269bb420718","slug":"punjab-government-assigned-notification-of-withdrawal-of-inquiry-by-cbi-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामलाः सीबीआई से जांच वापस लेने की नोटिफिकेशन पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामलाः सीबीआई से जांच वापस लेने की नोटिफिकेशन पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में राम रहीम की भूमिका जांचने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट में सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए जारी नोटिफिकेशन की कॉपी सौंपी। पंजाब सरकार ने बताया कि अब जांच एसआईटी को सौंपी गई है और जांच जारी है। हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब को रिकॉर्ड में लेकर सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
बठिंडा के भूपिंदर सिंह गोरा ने एडवोकेट रवनीत जोशी के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि साध्वी रेप मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया जा चुका है। छत्रपति और रणजीत सिंह इन दोनों की हत्या के पीछे भी डेरा मुखी पर आरोप हैं। इसके अलावा डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में भी डेरा मुखी आरोपी है। अब बेअदबी मामले में भी डेरे के ही लोगों का नाम आया है, बावजूद इसके इस मामले में जांच ही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
बुर्ज जवाहर सिंह वाला से गुरुग्रंथ साहिब की चोरी हुई थी और इसके बाद कुछ पोस्टर मिले थे। इसमें सिखों, गुरुओं और संतों के बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे थे और यह भी लिखा था कि डेरा मुखी की फिल्म रिलीज होने से रोकी गई तो गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी कर दी जाएगी। इसके बाद बरगाड़ी में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की थी लेकिन डेरा मुखी का नाम होने के कारण जांच सही से नहीं हो पाई। हाईकोर्ट को बताया गया कि बेअदबी मामले की जांच कर रहे जस्टिस रंजीत सिंह आयोग ने भी इस मामले की जांच में पाया कि जब डेरा समर्थकों को जांच के लिए बुलाया जाता तो वे प्रदर्शन करने लगते। रिपोर्ट में कहा गया कि कैसे एक व्यक्ति ने दो राज्यों की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले सकता है। डेरा समर्थकों की इन्ही हरकतों के कारण पुलिस जांच नहीं कर पाई। याचिकाकर्ता ने कहा कि जब इस मामले में डेरा समर्थकों का नाम सामने आ रहा है तो क्यों नहीं उनकी जांच की जा रही है।