फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government appealed to Center to provide vaccines from foreign companies

Punjab: गहराया कोरोना वैक्सीन का संकट, पंजाब ने केंद्र से की विदेशी कंपनियों से मुहैया करवाने की अपील

Sun, 23 Apr 2023 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 08:01 AM IST
सार

डा. बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल कोविड की रोकथाम के लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इससे लोगों में दहशत का माहौल बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्ष्ण काफी हल्के हैं, इसलिए ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Punjab government appealed to Center to provide vaccines from foreign companies
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड वैक्सीन के लिए केंद्र के बाद अब पंजाब सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने अब केंद्र को विदेशी कंपनियों से वैक्सीन मुहैया कराने की अपील की है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


उधर, पंजाब में नए वैरिएंट एक्सबीबी 1.16 के चलते कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, लेकिन वैक्सीनेशन का काम बीते दो सप्ताह से पूरी तरह से ठप है। शनिवार को कोरोना के 394 नए मामले सामने आए और पटियाला और मुक्तसर से एक-एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


पंजाब के सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए केंद्र को पत्र लिखकर विदेशी कंपनियों से वैक्सीन मुहैया कराने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन मुहैया न कराए जाने के बाद मान सरकार की तरफ से अपने स्तर पर वैक्सीन की खरीद की कोशिश की गई, लेकिन को-वैक्सीन का उत्पादन बंद हो गया है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया, लेकिन कंपनी ने एडवांस में पैसे जमा कराने के बाद अगले तीन महीनों में वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है। जिसके बाद अब सरकार ने केंद्र को विदेशी कंपनियों से रेडीमेड वैक्सीन की खरीद करके पंजाब को मुहैया कराने को लिखा है। इससे वैक्सीन सस्ती भी पड़ेगी, क्योंकि केंद्र अन्य राज्यों को भी इसकी सप्लाई करने के लिए बड़ी मात्रा में वैक्सीन की खरीद कर सकता है। पंजाब की ओर से बाद में बनता भुगतान केंद्र को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मास्क लगाना नहीं किया जाएगा अनिवार्य-सेहत मंत्री
डा. बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल कोविड की रोकथाम के लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इससे लोगों में दहशत का माहौल बन सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्ष्ण काफी हल्के हैं, इसलिए ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपील की कि जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार है, वह अपनी कोविड के लिए जांच जरूर कराएं। साथ ही वह लोग जो बीमारियों का शिकार हैं, वह खास तौर से घरों से बाहर निकलने में गुरेज करें। अगर बहुत जरूरी है, तो घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।


पंजाब में 2167 सक्रिय मरीज
पंजाब में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। कोविड के सक्रिय केसों की गिनती बढ़कर 2167 पहुंच गई है। इनमें से 39 कोविड मरीज आक्सीजन स्पोर्ट पर हैं और 10 बेहद गंभीर हैं। तीन कोविड मरीज वेंटीलेटर पर हैं। शनिवार को 57 नए कोरोना के मामलों के साथ लुधियाना टाप पर रहा। जबकि पटियाला में 53, एसएएस नगर में भी 53, होशियारपुर में 26, बरनाला में 23, जालंधर में 21, बरनाला में 17 , कपूरथला में 14, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, पठानकोट व रोपड़ में 13-13, फरीदकोट में 12, फिरोजपुर में 10, मोगा में 9, फाजिल्का में आठ, संगरूर में आठ, एसबीएस नगर में छह, मानसा में पांच, गुरदासपुर में तीन, मालेरकोटला में भी तीन, तरनतारन में एक कोविड का केस सामने आया। पंजाब में कोरोना की पाजिटिविटी रेट 5.35 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed