फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government announces the fund for martyr's family

शहीद परमजीत के परिजनों को 12 लाख देगी पंजाब सरकार, नौकरी भी मिलेगी

Wed, 03 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
punjab government announces the fund for martyr's family
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo

विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह के परिजनों को 12 लाख रुपये की एक्स ग्रेशिया ग्रांट देने का एलान किया है।  मुख्यमंत्री सात मई को शहीद के घर शोक व्यक्त करने जाएंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को कहा कि वे मंगलवार को शहीद के परिजनों से मिलकर निजी तौर पर संवेदना जताएं।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि शहीद के परिजनों को पांच लाख रुपये नगद, इतनी ही कीमत का प्लॉट और दो लाख रुपये उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शहीद के बच्चों को सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


 सीएम ने निकाय विभाग के रेस्ट हाउस का नाम शहीद परमजीत के नाम पर करने के लिए रेडक्रॉस की ओर से एक लाख रुपये और जारी किए। मंगलवार को शहीद का शव हेलीकॉप्टर द्वारा पुंछ से उनके पैतृक गांव लाया गया। अंतिम संस्कार में रक्षा सेनाएं भलाई विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जेएस अरोड़ा, ब्रिगेडियर सुशील शर्मा भी शामिल हुए। कैप्टन ने कहा कि परमजीत ने देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, पूरा देश उनका ऋणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed