फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government announces 5178 teachers to ensure full pay increment

पूरे वेतन के साथ पक्के होंगे 5178 अध्यापक, फरवरी से मिलेगा लाभ

Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
punjab government announces 5178 teachers to ensure full pay increment
सांकेतिक तस्वीर

 श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व व लोहड़ी के अवसर पर शिक्षामंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 5178 अध्यापकों को फरवरी से पूरे वेतन के साथ पक्का करने की घोषणा की है। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यही नहीं स्कूलों में बच्चों को शिक्षित कर रहे प्रोवाइडर व वॉलंटियर टीचर्स के वेतन में भी अगले महीने से 1500 रुपये महीना की बढ़ोतरी की जा रही है। 

विज्ञापन


अपनी मांगों के लिए अध्यापक यूनियन के धरने और विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले जिन अध्यापकों को सस्पेंड किया गया था, उन्हें भी बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन धरनों में शामिल जिन अध्यापकों की ड्यूटी दूर-दराज के इलाकों में लगाई गई थी, वे आदेश भी रद्द कर दिए गए हैं। ये सभी अध्यापक अपनी ड्यूटी उन पुराने स्कूलों में करेंगे जहां वह धरने से पहले काम कर रहे थे।
विज्ञापन


सोनी ने कहा कि अध्यापक यूनियन अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री से मिलने को तैयार है। लेकिन इस बात का आश्वासन नहीं दे रही है कि उनके साथ होने वाली बैठक के बाद वह धरने छोड़कर बच्चों की शिक्षा की तरफ ध्यान देंगे। सोनी ने कहा की शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी अध्यापकों के वेतन वृद्धि के बारे में कोई वादा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संदर्भ में कोई भी अध्यापक ऑडियो या वीडियो देख सकता है क्योंकि यह फैसला मंत्रिमंडल का था। शिक्षामंत्री ने कहा कि वार्षिक परीक्षा नजदीक आ रही है। अध्यापक अपनी जिम्मेदारी समझ बच्चों की शिक्षा की तरफ ध्यान दें। सोनी ने दो टूक कहा कि जो अध्यापक स्कूल छोड़ नेतागिरी करते हुए धरनों व रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो अध्यापक-प्रिंसिपल व शिक्षा अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उनको मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। उन अध्यापकों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed