फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Flood News Nine districts of Punjab in the grip of flood

Punjab Flood: पंजाब के नौ जिले बाढ़ की चपेट में, सीमा पर सेना की चेक पोस्ट डूबी, 50 जवानों को निकाला गया

Sat, 19 Aug 2023 01:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 01:39 AM IST
सार

रूपनगर में सतलुज के किनारे बसे दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। गांव हरसा बेला, बेला धियानी, शिव सिंह बेला, तरफ मजारी, भनाम का संपर्क आनंदपुर साहिब से टूट गया है।

विज्ञापन
Punjab Flood News Nine districts of Punjab in the grip of flood
Punjab Flood: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पंजाब के नौ जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फिरोजपुर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, तरनतारन, नवांशहर और कपूरथला जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। दर्जनों गांव खाली करवा लिए गए हैं। शुक्रवार को फिरोजपुर के मल्लांवाला के गांव फत्तेहवाला में तीन युवक तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो बचा लिया गया, जबकि आलेवाला का एक युवक हरप्रीत सिंह अभी लापता है।

विज्ञापन


किशनपुरा में गुरभेज सिंह नाम के युवक ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। वहीं, फिरोजपुर में ही भारत-पाक सीमा पर भारतीय सेना की तीरथ स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह डूब गई। यहां तैनात करीब 50 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


गुरदासपुर में चक शरीफ से भैणी मियां खां की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यहां से यातायात बंद करवा दिया है। गुरदासपुर में शुक्रवार को सेना के जवानों की राहत टीम ने गांव दाऊवाल, किशनपुर, भैणी पसवाल और अन्य इलाकों में लोगों को खाद्य पदार्थ और पानी वितरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों की मदद के लिए सेना और एनडीआरएफ बुलाई गई है। ग्रामीणों को राहत कैंपों में पहुंचने की अपील की जा रही है। ग्रामीणों के कहने पर जिला प्रशासन ने हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए हैं। होशियारपुर के मंड क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ शुक्रवार को जायजा लेने पहुंचे। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार से 23 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मोगा में तीन गांवों के लोगों को राहत शिविरों में भेजा

कस्बा धर्मकोट के कुछ गांवों में पानी घुस गया है। यहां तीन गांवों संघेड़ा, कंबू खुर्द और मेहरू वाला के लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। यहां 300 के ऊपर परिवार रहते हैं। 

श्री आनंदपुर साहिब के नजदीकी गांवों का संपर्क टूटा

रूपनगर में सतलुज के किनारे बसे दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। गांव हरसा बेला, बेला धियानी, शिव सिंह बेला, तरफ मजारी, भनाम का संपर्क आनंदपुर साहिब से टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed