फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Flood: 40 trains going to Punjab canceled due to floods

Punjab Flood: 40 यात्री ट्रेनें रद्द, 8 ट्रेनों का रूट बदला, नंगल से हिमाचल भी नहीं जा पा रहीं गाड़ियां

Fri, 14 Jul 2023 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर छठवें दिन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से दुखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक तक पानी आ गया था। इसके बाद इस रूट की ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था।

विज्ञापन
Punjab Flood: 40 trains going to Punjab canceled due to floods
पंजाब में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में बाढ़ की वजह से अप और डाउन की करीब 40 यात्री ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। करीब आठ यात्री ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके चलाया जा रहा है। 26 यात्री ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करके बीच रास्ते से ही वापस रवाना किया जा रहा है। फिरोजपुर मंडल से गुजरने वाली कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर श्रेणी की ट्रेनों को रद्द रखा गया है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। मौसम खुश्क रहेगा।

विज्ञापन

सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग बहाल

उधर, सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर छठवें दिन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से दुखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक तक पानी आ गया था। इसके बाद इस रूट की ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था। कुछ ट्रेनों को अंबाला, पानीपत, दिल्ली, मुरादाबाद रूट से निकाला जा रहा था। अब दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासी राहत मिली है।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नंगल में ट्रैक डैमेज, हिमाचल जाने वाली ट्रेनें रद्द

बाढ़ की वजह से नंगल में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। यही वजह है कि नंगल से हिमाचल जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। नंगल रेलवे स्टेशन के मास्टर अहिवरण ने बताया कि पटरियों पर काम चल रहा है और आने वाले एक दो दिनों में हिमाचल जाने वाली ट्रेनों को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।


बाढ़ ने छोड़े तबाही के निशान

नंगल व श्री आंनदपुर साहिब में बारिश रुक गई है लेकिन बाढ़ के बाद तबाही के निशान अब भी मौजूद हैं। बाढ़ से ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाके में हुआ है। किसी का घर ढह गया तो किसी के घर में पानी घुस गया। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। पशुओं का चारा भी बारिश की भेंट चढ़ गया। उपमंडल नंगल व श्री आनंदपुर साहिब के किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन जल्द नुकसान का मुआवजा जारी करे। पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। हिमाचल की तर्ज पर स्वांनदी का तटीयकरण किया जाए। उधर, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल शिविर, चारे और खाने की व्यवस्था करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed