फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab farmers will disturbe railway route

देश के अन्नदाताओं की 'धमकी', दो दिन परेशान रहेंगे लोग

Sun, 04 Oct 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 04 Oct 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
punjab farmers will disturbe railway route

'देश के अन्नदाता' नाराज हैं। उन्होंने बड़ी धमकी देते हुए सरकार को मांगें मान लेने की चेतावनी दी है। जानिए क्या बोले वे लोग? किसान दो दिन तक ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे। यह ऐलान पंजाब के किसानों ने किया है। मामला सफेद मक्खी से खराब हुई फसल और उसके मुआवजे से जुड़ा है।

विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब के किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। खराब फसल की परेशानी के चलते धरनार स्थल पर एक किसान ने सुसाइड भी कर ली, लेकिन सरकार उन्हें मुआवजा देने पर नहीं आई। चंडीगढ़ में शनिवार को किसान नेताओं की प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के साथ हुई बैठक भी विफल हो गई।
विज्ञापन

सरकार से वार्ता विफल, अब ट्रेनें रोकेंगे

punjab farmers will disturbe railway route

बैठक के बाद ही किसान संगठनों ने 7-8 अक्तूबर को पूरे प्रदेश भर में ट्रेने रोकने का एलान किया। वहीं, पक्का मोर्चा शनिवार को भी जारी रहा।

प्रमुख सचिव के साथ बैठक में शामिल हुए किसान नेता बूटा सिंह ने बताया कि किसानों की मांगों पर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते बैठक सिरे नहीं चढ़ पाई।

उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से मुआवजा राशि बढ़ाने, खुदकुशी करने वाले किसनों के परिवारों के लिए मुआवजा, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, खेत मजदूरों के परिवार को 20 हजार रुपये मुआवजा और फसलों के बीमे की मांग की गई थी। लेकिन प्रमुख सचिव ठोस जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed