{"_id":"64fa73e587d8cd535fac2d9cf233047b","slug":"punjab-ex-cabinet-minister-jagjit-singh-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगजीत सिंह नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगजीत सिंह नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 05 Aug 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे दलित राजनीति के केंद्र बिंदु रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों में शामिल चौधरी जगजीत सिंह की मौत की खबर से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। 82 साल के चौधरी जगजीत सिंह को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको न्यू रूबी अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5:40 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दो बेटों में एक चौधरी सुरिंदर सिंह जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हैं, जबकि दूसरे विदेश में रहते हैं। 9 अगस्त को चौधरी की पोती की शादी थी।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक काफी रिश्तेदार विदेशों में बसे हुए हैं। उनके आने पर ही आठ अगस्त को चौधरी जगजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह के निधन पर पंजाब मामलों के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद व पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शोक व्यक्त किया है।
पंजाब कांग्रेस भवन के इंचार्ज राजपाल सिंह, रामपाल ढैपई, गुरचरण सिंह, जंग बहादुर, पुष्पिंदर शर्मा, रजनी मेहता और कृष्णा मित्तू ने भी शोक व्यक्त किया है।