फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUNJAB Election Results, punjab assembly election 2017, AAP, arvind kejriwal

पंजाब विधानसभा चुनाव में हार कर भी जीती 'आप', यूं दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति

Sun, 12 Mar 2017 10:38 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
PUNJAB Election Results, punjab assembly election 2017, AAP, arvind kejriwal
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि उसका प्रदर्शन पूर्व अनुमान से काफी कम रहा। मगर वह दूसरा बड़ा दल बनकर उभरी है। हालांकि पंजाब में नंबर गेम हार जाने पर आम आदमी पार्टी के मिशन गुजरात को झटका लगा है।
विज्ञापन


पार्टी पंजाब फतेह करने के बाद गुजरात में जबरदस्त ढंग से एंट्री करना चाहती थी। आप ने पिछले लोकसभा चुनाव में पंजाब से चार सीटें जीत कर इतिहास रचा था। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नजरें पंजाब पर थीं।
विज्ञापन


उन्हें विश्वास था कि देश की राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का रास्ता पंजाब से ही होकर जाता है। इसलिए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। पार्टी ने मालवा में जबरदस्त प्रभाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेता भी अब मान रहे हैं कि पंजाब व गोवा में हार एक बड़ा झटका है। दूूसरी ओर अपने पहले चुनाव में ही आप ने जो प्रदर्शन किया है उसने पंजाब में उसे तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed