{"_id":"616fd6aaf9d6fe72b50938e7","slug":"punjab-dy-cm-sukhjinder-singh-randhawa-targets-on-capt-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम रंधावा का अमरिंदर पर बड़ा हमला: कहा- पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम रंधावा का अमरिंदर पर बड़ा हमला: कहा- पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा
Wed, 20 Oct 2021 02:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:25 PM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने का एलान किया तो कांग्रेस नेताओं ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैप्टन पहले जिस भाजपा को गाली दे रहे थे आज उसी से गठबंधन को तैयार हैं।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नई पार्टी बनाने का एलान किया। कैप्टन ने इस दौरान स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी दलों को साथ लेकर चल सकते हैं। अगर कृषि कानूनों का मुद्दा हल हुआ तो कैप्टन भाजपा के साथ भी गठबंधन को राजी हैं। लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले या बाद में भी हो सकता है। वहीं कैप्टन के इस एलान के बाद से कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेसी नेता अब अमरिंदर पर निशाना साध रहे हैं। इनमें उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और परगट सिंह कैप्टन के खिलाफ काफी मुखर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को चंडीगढ़ में गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैप्टन ने हमेशा निजी हितों के लिए राजनीति की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा है। रंधावा ने कहा कि साढ़े चार साल तक कैप्टन ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया लेकिन अब वह दावे कर रहे हैं कि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर वह डोभाल से मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - सवाल पूछना मना है: पठानकोट में जनसभा में सवाल करने पर विधायक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रंधावा ने सवाल किया कि साढ़े चार साल तक कैप्टन ने केंद्र के सामने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। रंधावा ने आरोप लगाया कि कैप्टन और बादलों के बीच गहरी साठगांठ रही है और इसी लिए वह उनका बचाव करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कैप्टन ने न तो बेअदबी के मामले में कार्रवाई की और न ही बादलों के ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम कसी, न ही नशे के मामलों में कोई एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने भाजपा को हमेशा गाली दी है, अब उसी के साथ सीट गठबंधन की घोषणा करके कैप्टन ने खुद को तबाह कर लिया है।
रंधावा ने कहा कि कैप्टन पर कुछ दबाव होगा। उनके और उनके बच्चों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। हमें अमरिंदर के फैसले का कोई डर नहीं है।भाजपा के साथ गठबंधन का एलान कर कैप्टन ने खुद को तबाह कर लिया है। भाजपा को कैप्टन हमेशा गाली देते थे। 1984 में इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह के ठिकाने और पाकिस्तान के साथ उनके संबंधों को लेकर भाजपा को जांच करनी चाहिए। रंधावा ने कहा कि हमें कैप्टन अमरिंदर सिंह के फैसले का डर नहीं है। उनके बच्चों और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।