{"_id":"5f2aee3f8ebc3e3c9b1d96cc","slug":"punjab-dgp-constitutes-two-more-sits-in-poisonous-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: जहरीली शराब कांड की जांच में आएगी तेजी, डीजीपी ने दो और एसआईटी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: जहरीली शराब कांड की जांच में आएगी तेजी, डीजीपी ने दो और एसआईटी गठित की
Wed, 05 Aug 2020 11:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बुधवार को दो विशेष जांच टीमों (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है। ये टीमें जहरीली शराब कांड में दर्ज सभी एफआईआर की तेजी से जांच करने का काम संभालेंगी। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) ईश्वर सिंह दोनों एसआईटी की निगरानी करेंगे। पंजाब पुलिस ने इस मामले में कुल पांच मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
इनमें से तरनतारन में तीन, अमृतसर देहात और बटाला में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली बार एसपी स्तर के अधिकारियों को इन मामलों का जांच अधिकारी (आईओ) नामजद किया गया है ताकि अपराधियों के अपराध जल्द से जल्द सामने लाए जा सकें। डीजीपी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीआईजी (फिरोजपुर रेंज) हरदयाल सिंह मान, तरनतारन में दर्ज मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी का नेतृत्व करेंगे जबकि आईजी (बार्डर रेंज अमृतसर) सुरिंदरपाल सिंह परमार, अमृतसर और बटाला में दर्ज मुकदमों की जांच करने वाली एसआईटी की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
तरनतारन एसआईटी के अन्य सदस्यों में एसएसपी तरनतारन ध्रुमन निंबले, एसपी (जांच) तरनतारन जगजीत सिंह को जांच अधिकारी नामांकित किया गया है। एसएसपी अमृतसर (देहात) ध्रुव दाहिया, गौरव तूरा और एसपी जांच अमृतसर (देहात) एफआईआर नंबर 109 थाना तरसिक्का के लिए जांच अधिकारी नामजद किए गए हैं। एसएसपी बटाला रछपाल सिंह, तेजबीर सिंह एसपी जांच बटाला एफआईआर नंबर 201 थाना सिटी बटाला की जांच के लिए दूसरी एसआईटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन